National
वाराणसी स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा बोले - ‘अभी तो यह झांकी है, यूपी में सरकार बनना बाकी है’
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उनकी जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उनकी जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने जीत का श्रेय पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। आशुतोष सिन्हा ने 55,046 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और साथी की जीत है। सभी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

