National
हेरोइन तस्करों के गैंग का फाइनेंसर बाराबंकी से गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस की विशेष टीम ने घर से दबोचा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र । हेरोइन तस्करों के गैंग के फाइनेंसर बाराबंकी जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा मुर्तजा निवासी मोहम्मद वकील को बुधवार को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ, बाराबं
लेखक mukesh srivastava71K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। हेरोइन तस्करों के गैंग के फाइनेंसर बाराबंकी जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा मुर्तजा निवासी मोहम्मद वकील को बुधवार को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी और सोनभद्र में चोपन में तीन मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस ने 17 अगस्त को चोपन थाना क्षेत्र से दो लग्जरी कार से एक किलो 204 ग्राम हेराेइन बरामद किया था। इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान बाराबंकी निवासी मोहम्मद वकील का नाम सामने आया थ। तब से पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि विवेचना में वकील की भूमिका तस्करी नेटवर्क को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में सामने आई है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

