National
केरलम: मर्सिडीज कार हादसे में हाई कोर्ट ने जज की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, मृतक का परिवार फैसले से निराश
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि चेरानल्लूर में मर्सिडीज बेंज कार से टक्कर में स्कूटर सवार की मौत के मामले में नाबालिग आरोपित के पिता और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को गिरफ्तार
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि चेरानल्लूर में मर्सिडीज बेंज कार से टक्कर में स्कूटर सवार की मौत के मामले में नाबालिग आरोपित के पिता और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को गिरफ्तार नहीं किया जाए। मामले की अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी।
गुरुवार को अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मृतक के परिवार ने कहा कि वे हाई कोर्ट के फैसले से निराश हैं, लेकिन उसका सम्मान करते हैं। जस्टिस कौसर एडप्पागथ ने अग्रिम जमानत याचिका पर राज्य और जज के वकील की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

