संवाद सहयोगी, दरभंगा। हवाई सफर की तैयारी कर घर से निकले यात्रियों को दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। मुंबई से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट पहले ही रद कर दी गई थी, जबकि दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद होने की सूचना यात्रियों को काफी देर से मिली।
दोपहर तक कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में अचानक उड़ान रद होने से उनकी यात्रा की योजना बिगड़ गई। कुछ यात्रियों को घर लौटना पड़ा, जबकि कुछ ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाने का विकल्प चुना।