राज्य ब्यूरो, रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्णब के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों को अलट मोड में रखा गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री डाॅ. इरफान अंसारी ने कहा है कि इस चक्रवाती तूफान से धान की फसलों के नुकसान का सर्वे होगा।
उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण कराने, फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।