National
जिगरी दोस्त ही निकला कातिल, ईंट बांधकर में नजफगढ़ नाले में फेंकी लाश; दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र के बादुसराय गांव के पास नजफगढ़ नाले में बुधवार शाम मिले 32 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए द्वारका जिला पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को
लेखक Mukesh Kumar Thakur140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र के बादुसराय गांव के पास नजफगढ़ नाले में बुधवार शाम मिले 32 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए द्वारका जिला पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि शराब के नशे के दौरान हुए विवाद में जिगरी दोस्त सागर ने विक्रम के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

