जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान जिस भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार की जीत की चर्चा हो रही थी, वहां अचानक तस्वीर बदल गई। चुनावी मुकाबले में सर्वेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
नतीजों के रुझान स्पष्ट होते ही उन्होंने राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को बधाई दी और मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए। उनके इस कदम से चुनावी हलचल तेज हो गई। हालांकि, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।