National
8 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; कर्नाटक कैबिनेट ने दी मंजूरी
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कर्नाटक में किसानों की ओर से बढ़ती लागत के बीच बेहतर रिटर्न की म
लेखक Digital Desk188K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कर्नाटक में किसानों की ओर से बढ़ती लागत के बीच बेहतर रिटर्न की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
किसानों द्वारा लगातार दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की जा रही थी और दुग्ध उत्पादकों ने खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, किसानों ने सरकार से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया था।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

