National
कन्नौज में फालिस मारने से चाचा और बुखार से भतीजे की मौत, एक साथ उठी अर्थी; गांव में बढ़ती जा रही परेशानी
जागरण संवाददाता, कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के वीरमपुर गांव में बुखार के कारण पहले चाचा की मौत हुई और फिर कुछ देर बाद बूखार से पीड़ित भतीजे ने भी दम तोड़ दिया। अलग-अलग अस्पतालों में हुई दोनों घटनाओं से स्वजन में कोहराम मच गया
लेखक Anoop Vishnoi45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के वीरमपुर गांव में बुखार के कारण पहले चाचा की मौत हुई और फिर कुछ देर बाद बूखार से पीड़ित भतीजे ने भी दम तोड़ दिया। अलग-अलग अस्पतालों में हुई दोनों घटनाओं से स्वजन में कोहराम मच गया। बुधवार को दोनों की अर्थी एक साथ उठी, उनका अंतिम संस्कार कन्नौज स्थित मेहंदी घाट पर एक साथ किया गया है।
थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी 54 वर्षीय पातीराम को चार दिन पूर्व बुखार आया था। मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप से इलाज कराया, तो मंगलवार को फालिस मार गई थी। स्वजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देरशाम उनकी माैत हो गई।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

