जागरण नेटवर्क, रांची। पीएम पोषण शक्ति (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत राशि नहीं मिलने के कारण शिक्षकों ने योजना बंद करने की चेतावनी दी है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस योजना के तहत बकाया सहित योजना की राशि आठ नवंबर तक विद्यालयों को नहीं मिलने पर नौ नवंबर से योजना बंद करने की बात कही है।