National
पिथौरागढ़ः रामगंगा नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, गंगोलीहाट में चला सर्च अभियान, अभी तक लापता
संवाद सूत्र, जागरण, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के चमडुंगरा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। किशोर के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। गंगोलीहाट पुलिस और एसडीआरएफ की
लेखक omprakash awasthi134K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जागरण, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के चमडुंगरा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। किशोर के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। गंगोलीहाट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।
पूरे दिन मेहनत के बाद भी किशोर का पता नहीं लग सका।चमडुंगरा गांव निवासी हर्षित गिरी गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे रामेश्वर मंदिर पहुंचा था। मंदिर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मंदिर में प्रवेश से पहले वह ठीक नीचे बहने वाली रामगंगा नदी में स्नान के लिए गया।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

