जागरण संवाददाता, वाराणसी। श‍िक्षक स्‍नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में जाने के साथ ही स्‍नातक का पर‍िणाम भी सपा के पास पहुंचना तय हो चुका है। हालांक‍ि स्‍नातक के पर‍िणाम का गुरुवार को तीसरे द‍िन इंतजार है। जबक‍ि भाजपा खेमे के टेंट में सुबह सन्नाटा पसर गया और कुर्सियां समेटना शुरू हो चुका है।
एमएलसी स्नातक मतगणना में 18 वीं गणना के पश्चात प्राप्त मतों के अनुसार सपा के आशुतोष सिन्हा को 51624 मत और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 34148 मत प्राप्‍त हुए हैं।