National
गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, बारिश के बीच छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। उन्होंने दूसरे दिन गुरुवार को भी क्षेत्र भ्रमण कर छठ घाटों का जायजा लिया और
लेखक GYAN JYOTI41K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। उन्होंने दूसरे दिन गुरुवार को भी क्षेत्र भ्रमण कर छठ घाटों का जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विधायक सुबह से हो रही बारिश के बीच शहर के शास्त्री नगर और अरगाघाट छठ घाट पहुंचीं। उन्होंने दोनों घाटों की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के आने-जाने के रास्ते, लाइट आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

