राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में वित्त मंत्री को खर्च की सुस्त रफ्तार से चिंता होने लगी है। मंत्री ने अब खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए विकास आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्हाेंने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक योजनाओं पर मात्र 29.38% राशि ही खर्च हुई है।
22 अक्टूबर 2026 तक पुनरीक्षित योजना बजट के 1,06,200.94 करोड़ रुपये के विरुद्ध मात्र 31,196.72 करोड़ रुपये (करीब 29.38%) ही खर्च किए गए हैं। वित्तीय वर्ष के छह माह 22 दिन पूरे होने के बावजूद यह आंकड़ा चिंताजनक है।