National
चंडीगढ़ में अनोखा प्रयास, जंगल में लग रही बच्चों की पाठशाला; तितलियां और परिंदों से सीख रहे प्रकृति का पाठ
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कल्पना कीजिए, जहां ब्लैकबोर्ड की जगह हरे-भरे पेड़ हों, किताबों के पन्नों की जगह तितलियों के रंग और घंटी की आवाज की जगह पक्षियों का कलरव सुनाई दे। चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई का ऐसा ही
लेखक Rajesh Dhall134K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कल्पना कीजिए, जहां ब्लैकबोर्ड की जगह हरे-भरे पेड़ हों, किताबों के पन्नों की जगह तितलियों के रंग और घंटी की आवाज की जगह पक्षियों का कलरव सुनाई दे। चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई का ऐसा ही अनूठा अनुभव तैयार किया जा रहा है, जहां जंगल और प्राकृतिक वातावरण ही उनकी पाठशाला बन रहे हैं।
सेक्टर-27 स्थित राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के करीब 100 विद्यार्थियों ने सेक्टर-26 के बटरफ्लाई पार्क में प्रकृति को करीब से जाना। तितली विशेषज्ञ कुलभूषण कंवर के मार्गदर्शन में बच्चों ने तितलियों के जीवन चक्र, उनके विकास के विभिन्न चरणों और उन्हें आकर्षित करने वाले पौधों के बारे में जानकारी हासिल की।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

