जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना कस्बे के ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता की वार्षिक तीर्थयात्रा का शुभारंभ गुरुवार आज शाम चार से ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद पवित्र मिस्सा बलिदान होगा।
कृपाओं की माता की वार्षिक तीर्थयात्रा को लेकर चर्च में अधिकांश तैयारी पूरी हो चुकी है। चर्च के फादर मार्टिन रावत ने बताया कि आज शाम चार बजे ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता वार्षिक तीर्थयात्रा का शुभारंभ होगा।