National
अंबेडकरनगर में आबादी के बीच अंडे की दुकान पर बेचे जा रहे थे पटाखे, साढ़े चार क्विंटल बरामद
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर : घनी आबादी के बीच अंडे की दुकान पर पटाखा और अन्य विस्फोटक बेचने की सूचना पर छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बरियावन बाजार में साढ़े चार क्विंटल पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद करने के साथ
लेखक Omkar Verma54K पढ़े गए

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर : घनी आबादी के बीच अंडे की दुकान पर पटाखा और अन्य विस्फोटक बेचने की सूचना पर छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बरियावन बाजार में साढ़े चार क्विंटल पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद करने के साथ पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखा का कारोबार करने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
दीपावली पर कीमतें बढ़ने की संभावना के बीच अस्थाई दुकानदार अपने साथ ही अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे है। पहले से ही पटाखे खरीदकर घरों, दुकानों और गोदामों में जमा कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस को बाजारों में चोरी-छिपे पटाखों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने बुधवार रात को बरियावन बाजार में एक अंडे की दुकान में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखने की सूचना पर छापा मारा। छापा के दौरान दुकान से भारी मात्रा में पटाखे के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

