जागरण संवाददाता, बस्ती। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूट पर सबसे अधिक 50 बसें चलाई जाएंगी। वहीं, स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और अयोध्या रूट पर भी बसों की संख्या और फेरे में बढोत्तरी की जाएगी।
दीपावली व छठ त्योहार के दौरान बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम ने दीपावली से भैया दूज और छठ पूजा तक कुल 140 बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है।