National
पटना में दरोगा अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, सीएम आवास की ओर कूच की तैयारी; सड़कों पर पुलिस का पहरा
जागरण संवाददाता, पटना। पटना में 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभ्यर्थी लोक सेवक आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे।
लेखक Akshay Pandey110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। पटना में 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभ्यर्थी लोक सेवक आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

