जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर में एक नवंबर से दूध की कीमतों में पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जाएगी। ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया।
डेयरी संचालकों के अनुसार, पशुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और दूध उत्पादन पर बढ़ते खर्च के कारण यह निर्णय लेना पड़ा है। नई दरें लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी होगी।