National
आजमगढ़ में हत्या के नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 74 हजार रुपये प्रति दोषी जुर्माना
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव में वर्ष 2007 में दशहरे के दिन दोहरे हत्या कांड में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अपर सत्र न्यायाधीश कमलापति ने नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव में वर्ष 2007 में दशहरे के दिन दोहरे हत्या कांड में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अपर सत्र न्यायाधीश कमलापति ने नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोहरे हत्याकांड में वादी रामजन्म सिंह ने दोषी बिपिन सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था।
इसमें एक आरोपित राधेश्याम की पूर्व में मौत हो चुकी है। 26 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान एक आरोपित कोर्ट में मौजूद नहीं था। लोकनाथ बुधवार को न्यायालय में पेश हुआ था। यही से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। गुरुवार को सभी नौ दोषी कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 11.50 पर कोर्ट में लाय गए।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

