National
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद न करें गलती, डायटिशियन की है ये सलाह
जागरण संवाददाता, आगरा। करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद पूरी, कचौड़ी के साथ भरपेट खाना खाने, रेस्टोरेंट में डिनर करने से परेशानी हो सकती है। इससे बचने के घर का बना हुआ हल्का खाना खाएं, एक साथ खाना खाने की जगह हर 30 मिनट में
लेखक Ajay Dubey63K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद पूरी, कचौड़ी के साथ भरपेट खाना खाने, रेस्टोरेंट में डिनर करने से परेशानी हो सकती है। इससे बचने के घर का बना हुआ हल्का खाना खाएं, एक साथ खाना खाने की जगह हर 30 मिनट में कुछ खाते रहें। संभव हो तो व्रत रखने के दौरान शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए नारियल पानी और जूस का सेवन कर सकती हैं।
एसएन मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर व्रत के दौरान महिलाएं पानी का सेवन भी नहीं करती हैं। घर के काम में लगी रहती हैं, व्रत खोलने के बाद घर पर बने चिकनाई युक्त भोजन करती हैं, रेस्टोरेंट और होटल में डिनर करने जाती हैं।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

