National
गोरखपुर में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, नगर निगम 24 घंटे अलर्ट मोड पर; अवकाश रद
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ और अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अलर्ट के अनुसार गुरुवार को मौसम खराब होना
लेखक Rajeev Ranjan45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ और अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अलर्ट के अनुसार गुरुवार को मौसम खराब होना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी।
शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसको देखते हुए बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले दो दिनों तक 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश निरस्त कर सभी को मोबाइल फोन चालू रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

