National
हिसार में पुराना दिल्ली रोड बनेगा सिक्स लेन, चौड़ीकरण के लिए 43.35 करोड़ रुपये खर्च करेगी हरियाणा सरकार
जागरण संवाददाता, हिसार। सिविल अस्पताल के पास से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक मौजूदा चार लेन सड़क को छह लेन करने की परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हिसार। सिविल अस्पताल के पास से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक मौजूदा चार लेन सड़क को छह लेन करने की परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस पर 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से इस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और सड़क की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिरसा रोड पर मौजूदा समय में फोरलेन की सड़क है। इसमें सड़क को चौड़ा करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केट कमेटी सहित कई विभाग की जमीन को शामिल किया जाएगा। सिक्सलेन बनने से इस क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

