जागरण संवाददाता, करनाल। कभी बेमौसमी बारिश तो कभी आंधी और अब ओलावृष्टि की चेतावनी। मौसम का बदलता मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।
अक्टूबर के आखिरी दिनों में करनाल के मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं। अब तक दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास करा रहे मौसम के बीच बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 29 अक्टूबर को करनाल में बारिश के साथ बिजली चमकने, तेज सतही हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। 30 अक्टूबर को भी आंधी, बिजली और ओलावृष्टि संबंधी चेतावनी दी गई है