मनोज राणा, ऋषिकेश। स्विट्जरलैंड की रहने वाली गंगा को भारतीय संस्कृति ऐसी भायी कि वह यहीं की होकर रह गईं। भारतीय संस्कृति की मुरीद हुई गंगा ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर-3 सभासद जितेंद्र धाकड़ से शादी कर भारतीय बहू के रूप में अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया।
गंगा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। वह एक-दूसरे को शादी से करीब तीन साल पहले से जानते थे। इसी दौरान उनका करवाचौथ के प्रति रुझान बढ़ा। उन्होंने इन तीन सालों में इसे अपनाने की कोशिश की और यही कोशिश उनके वैवाहिक जीवन की अटूट डोर बन गई।