National
यूपी में पढ़ने में कमजोर बच्चों के लिए स्कूलों की नई पहल, अब रोज 30 मिनट लगेंगी अतिरिक्त क्लास
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने और दोहराई के लिए पर्याप्त समय देने के लिए शिक्षकों को रिवर्स टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए गए
लेखक Vivek Rao172K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने और दोहराई के लिए पर्याप्त समय देने के लिए शिक्षकों को रिवर्स टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए रोज 30 मिनट से एक घंटे तक अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी। परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए विद्यार्थियों को रोज 15 से 20 मिनट खेलकूद के लिए निकालने की सलाह दी गई है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआइईटी) में आनलाइन संवाद के दौरान ये निर्देश दिए।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

