डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में बुधवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इन तीनों की मौत का मामला मिस्ट्री बनता जा रहा है।
मृतकों की पहचान आरती सोनी (46), उनके बेटे नीलकंठ (27) और बेटी झलक (24) के रूप में हुई है। 47 वर्षीय आरती सोनी ने अपने परिवार के आयुर्वेद अस्पताल के विस्तार के बारे में बात की थी। इसके ठीक पांच दिन बाद बुधवार दोपहर को अहमदाबाद के पुराने शहर स्थित उनके घर में वे अपने बेटे और बेटी के साथ मृत पाई गईं।