National
जमुई में 70 साल बाद भी नहीं बनी 700 मीटर सड़क, पगडंडी और खेतों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
नीरज कुमार सिंह, लक्ष्मीपुर (जमुई)। स्कूल को स्थापित हुए 70 साल बीत गए, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों के पहुंचने के लिए 700 मीटर सड़क शिक्षा विभाग नहीं बनवा सका। बात हो रही है, जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के कमलु में 1956 में बने
लेखक Manikant Singh147K पढ़े गए

नीरज कुमार सिंह, लक्ष्मीपुर (जमुई)। स्कूल को स्थापित हुए 70 साल बीत गए, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों के पहुंचने के लिए 700 मीटर सड़क शिक्षा विभाग नहीं बनवा सका। बात हो रही है, जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के कमलु में 1956 में बने प्राथमिक विद्यालय की। जहां, आज भी इस विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चे खेत होकर स्कूल पहुंचते हैं।
वर्षा हो या ठंड का मौसम। दोनों ही सीजन बच्चों के लिए कठिनाइयों से भरा होता है। बुधवार को भी स्कूल जा रहे बच्चों को धान की फसल के बीच बने मेड़ पर ओस के बूंद गिरने से फिसलन का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं अभिभावकों को छोटे-छोटे बच्चों के घास-झाड़ियों से होकर गुजरने के दौरान जहरीले जीव-जंतुओं का भी डर सताता है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

