National
कड़ाही के दूध का स्वाद बढ़ाने को कैमिकल का इस्तेमाल, बोरेक्स मिलाकर आगरा में सेहत से खिलवाड़
जागरण संवाददाता, आगरा। दूध को जल्द खराब होने से बचाना हो या फिर उसमें गाढ़ापन लाना हो। दूधिए से लेकर मिठाई विक्रेता बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा दूध सेहत के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। शहर में 350 मिठाई विक्रेता
लेखक Amit Dixit196K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। दूध को जल्द खराब होने से बचाना हो या फिर उसमें गाढ़ापन लाना हो। दूधिए से लेकर मिठाई विक्रेता बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा दूध सेहत के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। शहर में 350 मिठाई विक्रेता हैं जिसमें 200 विक्रेताओं द्वारा कड़ाही वाला दूध बेचा जाता है।
छीपीटोला स्थित पुष्पक मिष्ठान भंडार में हर दिन 200 लीटर दूध की बिक्री होती है। इस भंडार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम को जांच में साढ़े 16 किग्रा बोरेक्स पाउडर मिला था। दूध के नमूने की जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

