संवाद सूत्र, महावनखोर, गोरखपुर। कैंपियरगंज में स्थापित जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र और प्रस्तावित वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि विकास के क्षेत्र में नई दिशा देंगे। दोनों परियोजनाएं प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कैंपियरगंज की पहचान को नई ऊंचाई देंगी।
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में विकसित हो रहीं यह परियोजनाएं क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं का आधार बन रही हैं।