National
'संस्थागत चोरों को जाना होगा जेल, ममता को भी हिस्सा देते थे इंद्रनील', सीएम शुभेंदु ने बोला हमला
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दुर्गापूजा वीआइपी पास घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मंत्री व गायक इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न
लेखक Jagran News164K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दुर्गापूजा वीआइपी पास घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मंत्री व गायक इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
बुधवार शाम राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सेन के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और ईडी तथा कोलकाता पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि इस कथित भ्रष्टाचार में ममता बनर्जी की भी भूमिका रही है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


