National
शुभेंदु से मिले अनिल अग्रवाल, बंगाल में 80 हजार करोड़ रुपये तक निवेश कर सकता है वेदांता समूह
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाश रहा वेदांता समूह बिजली उत्पादन और एल्युमिनियम प्रगलन संयंत्र स्थापित करने के लिए 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये तक निवेश करन
लेखक Jagran News97K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाश रहा वेदांता समूह बिजली उत्पादन और एल्युमिनियम प्रगलन संयंत्र स्थापित करने के लिए 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने पर विचार कर रहा है।
समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बुधवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कोलकाता दौरे पर आए अग्रवाल ने इस दिन राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


