जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। शहर के निकट भक्ति नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक व्यापारी से गहने और नकदी से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली व्यापारी को नहीं लगी और उनकी जान बच गई।
बुधवार देर रात पंचानन कालोनी में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात की सूचना मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।