महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की स्थापना जिन उद्देश्यों से की गई थी, फिलहाल वह पूरा नहीं हो रहा। न तो नियमित योजनाएं चल रहीं, न पुरस्कार बंट रहे। नौ फरवरी 2024 को घोषित वर्ष 2022 के 46 पुरस्कार अब तक नहीं बांटे गए। शासन ने गड़बड़ी की आशंका पर इन पुरस्कारों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुरस्कार देने की न तो पुनर्प्रक्रिया शुरू की गई न ही वर्ष 2023, 24, 25 व 26 के पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए।