National
'एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी के उपयोग की वैधता पर फैसला नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट की स्थिति
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उसने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के विवरण की जांच के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी के इस्तेमाल की वैधता पर अ
लेखक Digital Desk159K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उसने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के विवरण की जांच के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी के इस्तेमाल की वैधता पर अभी फैसला नहीं किया है।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि बंगाल में इस प्रक्रिया की पूर्व में दी गई अनुमति केवल अंतरिम व्यवस्था थी और बिहार एसआईआर मामले में उसके फैसले का अर्थ यह नहीं है कि एसआईआर से जुड़े हर मुद्दे पर अंतिम निर्णय हो गया है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


