National
आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा 'अर्णब', 13 जिलों के फ्लैश फ्लड की चेतावनी; कई राज्यों में असर
पीटीआई, अमरावती। बंगाल की खाड़ी से उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान चक्रवात 'अर्णब' बुधवार तड़के 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इसके बाद यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल
लेखक Digital Desk179K पढ़े गए

पीटीआई, अमरावती। बंगाल की खाड़ी से उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान चक्रवात 'अर्णब' बुधवार तड़के 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इसके बाद यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया।
चक्रवात के कारण हजारों पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। बिजली का करंट लगने समेत चक्रवात से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण एक मालवाहक जहाज बंगाल की खाड़ी में अंतर्वेदी तट के पास फंस गया।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

