राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी है। एक ही थाना या चौकी पर तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाया जा सकता है। इसके लिए पूरे प्रदेश से ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्योरा तलब किया गया है। सूची तैयार होने के बाद लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों की तैनाती बदले जाने की कार्रवाई की जा सकती है।