राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सिंगापुर की तकनीकी और उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य मिलकर वैश्विक विकास की नई कहानी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत दुनिया की अग्रणी और सशक्त अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित हुआ है। वहीं, पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश भी बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है।