National
गोवा: वास्को में कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे
एएनआई, पणजी। गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास स्थित एक कार एक्सेसरीज की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटो
लेखक Digital Desk121K पढ़े गए

एएनआई, पणजी। गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास स्थित एक कार एक्सेसरीज की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे 11 बजे इसके बारे में पता चला और मैं खुद यहां आ गया। पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

