जागरण संवाददाता, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन 29 अक्टूबर और एक नवंबर को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, इन तिथियों को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर होगा और यहीं से वापसी यात्रा के लिए आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इस कारण आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद रहेगा। इससे इन तिथियों पर आद्रा और हटिया के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।