National
हरियाणा के शिक्षक ने पढ़ाई को बना दिया खेल, सांप-सीढ़ी की चाल से सुलझा रहे गणित की गुत्थी; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
प्रियंका देशवाल, रोहतक। सांप-सीढ़ी का खेल हो या ताश के पत्ते, अनिल कौशिक ने इन्हें गणित सीखने का माध्यम बनाया है। सांघी गांव के राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय के गणित अध्यापक कौशिक ने करीब एक साल की मेहनत से वर्चुअल मैथमे
लेखक Digital Desk191K पढ़े गए

प्रियंका देशवाल, रोहतक। सांप-सीढ़ी का खेल हो या ताश के पत्ते, अनिल कौशिक ने इन्हें गणित सीखने का माध्यम बनाया है। सांघी गांव के राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय के गणित अध्यापक कौशिक ने करीब एक साल की मेहनत से वर्चुअल मैथमेटिक्स लैब तैयार की है।
इसके 12 भागों में एनसीईआरटी की किताबों, प्रयोगों, प्रश्नोत्तरी, असाइनमेंट और वैदिक गणित से जुड़ी सामग्री उपलब्ध है। लिंक और क्यूआर कोड से विद्यार्थी घर बैठे भी इसका उपयोग कर सकते हैं। अभी एक हजार विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं, जबकि जिला स्तर पर लिंक साझा किए जाने से 200 अन्य स्कूलों तक भी यह सामग्री पहुंची है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


