संवाद सूत्र, गोंडा। पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक करवा चौथ पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला कारागार में निरुद्ध 17 महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखेंगी और सलाखों के बीच चंद्रदर्शन कर पूजन करेंगी। इनमें किरन और गीता समेत कई सुहागिन महिलाएं हैं।
पति का साथ या सुख न मिलने के बावजूद उनका कहना है कि कठिन समय में भी पति के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ। बंदी जानकी के मुताबिक, पति से नाराजगी के बाद भी वह व्रत रखेंगी। उनके लिए पति की लंबी उम्र की कामना करना धर्म है।