National
पटना में हर चौथा क्रिमिनल केस फर्जी, जमीन विवाद में सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे
जागरण संवाददाता, पटना। पटना में फर्जी आपराधिक मुकदमों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते पांच वर्षों में ऐसे मामलों की हिस्सेदारी 19.7 प्रतिशत से बढ़कर 26.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी अब दर्ज होने वाले प्रत्येक चार मामलो
लेखक Shubham Kumar122K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। पटना में फर्जी आपराधिक मुकदमों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते पांच वर्षों में ऐसे मामलों की हिस्सेदारी 19.7 प्रतिशत से बढ़कर 26.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी अब दर्ज होने वाले प्रत्येक चार मामलों में लगभग एक मामला जांच के दौरान फर्जी पाया जा रहा है। इसमें संगीन मामले शामिल नहीं है।
इस बढ़ती प्रवृत्ति का असर पुलिस की कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा है। पुलिस अपने कुल कार्य समय का 28 प्रतिशत हिस्सा फर्जी मामलों की जांच में खर्च कर रही है, जबकि वास्तविक मामलों को 62 प्रतिशत समय ही मिल पा रहा है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


