National
रेलवे का बड़ा फैसला: रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रेन के चार्जिंग प्वाइंट
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चलती ट्रेन में अब रात 11 से सुबह पांच बजे तक मोबाइल फोन की चार्जिंग नहीं हो सकेगी। रेलवे ने 25 अक्टूबर को ट्रेन में चार्जिंग के समय पावर बैंक फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए सभी जोनल मुख्यालयों को
लेखक Nishant Yadav193K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चलती ट्रेन में अब रात 11 से सुबह पांच बजे तक मोबाइल फोन की चार्जिंग नहीं हो सकेगी। रेलवे ने 25 अक्टूबर को ट्रेन में चार्जिंग के समय पावर बैंक फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश जारी किया है।
बीती 25 अक्टूबर को मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन 12809 मुंबई मेल ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब ही उसकी बोगी बी-3 में एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी, बिजली इंजीनियरिंग (सामान्य) सौमित गुप्ता ने कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट को रात 11:00 बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रखने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


