National
वाराणसी में बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - 'सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी की संख्या'
जागरण संवाददाता, वाराणसी । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सर्किटहाउस में वाराणसी मंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की संख्य
लेखक Digital Desk164K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सर्किटहाउस में वाराणसी मंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि आमजन को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी सर्जनों की मासिक समीक्षा कराने और प्रत्येक सर्जन द्वारा किए जा रहे सर्जरी कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने मरीजों का सरकारी अस्पतालों पर विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि व्यवस्थाओं को इतना मजबूत बनाया जाए कि लोग निजी अस्पतालों की बजाय सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराना पसंद करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने के निर्देश दिए।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


