जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को मोहाली की अदालत में फाइनल चालान पेश कर दिया। चालान में 13 आरोपितों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ कंपनियों को भी मामले में शामिल किया गया है। जांच में सामने आई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 736 करोड़ रुपये बताया गया है। इससे पहले पेश किए गए चालान में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति का उल्लेख था।