दीपक सूद,फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना से टिकट की दावेदारी जता रहे रणजीत सिंह तरखान माजरा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों पर पंजाब कांग्रेस भवन में उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घटना के समय पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह और सांसद डा. अमर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस भवन में मौजूद थे। कांग्रेस नेता ने इस मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी है।