National
बोइंग-777 की लैंडिंग से खुला सीधे यूरोप का रास्ता, लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा बड़ा विमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीजीसीए की अनुमति के बाद मंगलवार सुबह 3:40 बजे पहली बार सऊदिया एयरलाइंस के विशालकाय बोइंग-777 (300) जैसे विमान ने लैंडिग के साथ संदेश दिया कि यहां से यूरोप
लेखक Nishant Yadav134K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीजीसीए की अनुमति के बाद मंगलवार सुबह 3:40 बजे पहली बार सऊदिया एयरलाइंस के विशालकाय बोइंग-777 (300) जैसे विमान ने लैंडिग के साथ संदेश दिया कि यहां से यूरोप के कई देशों तक सीधी विमान सेवा शुरू हो सकेगी।
दरअसल, एयरपोर्ट का छोटा रनवे लंबी उड़ान के लिए बाधा था, लेकिन पिछले वर्ष ही रिकारपेटिंग और चौड़ाई बढ़ाकर लखनऊ एयरपोर्ट ने इस भारी-भरकम जंबो जेट को पूरी क्षमता के साथ उतारकर अपनी तकनीकी क्षमता साबित कर दी। 430 यात्रियों के साथ उतरा विमान 300 यात्रियों को लेकर सुबह 5:20 बजे रवाना हो गया।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


