National
दुर्गापूजा पास कांड: बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा पास कांड में बंगाल के पूर्व सूचना एवं संस्कृति मंत्री और चंदननगर के पूर्व तृणमूल विधायक इंद्रनील सेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्या
लेखक Digital Desk184K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा पास कांड में बंगाल के पूर्व सूचना एवं संस्कृति मंत्री और चंदननगर के पूर्व तृणमूल विधायक इंद्रनील सेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे सेन को बाहर निकलते ही पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में असहयोग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है और पुलिस मुख्यालय लालबाजार ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी के मद्देनजर सीजीओ काम्प्लेक्स के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


